कम्‍प्यूटर की विशेषताएं ( Specialty of computer )

कम्‍प्यूटर की विशेषताएं ( Specialty of computer)

• तेज गति (Fast speed): कम्‍प्यूटर बहुत ही तेज़ी से गणनाएं करता है| कम्‍प्यूटर एक सेकंड में लाखों गणनाएं कर सकता है| कम्‍प्यूटर के प्रोसेसर की स्पीड को हेर्त्ज़ (Hertz) में मापा जाता है|

• 
स्वचालित (Automatic): कम्‍प्यूटर एक स्वचालित उपकरण है| जब एक बार उपयोगकर्ता कम्‍प्यूटर को निर्देश दे देता है तो उसके बाद कम्‍प्यूटर सारा कार्य अपने आप ही करता है, तथा इस दौरान इंसानी हस्तक्षेप की सम्भावना बहुत ही कम होती है

• 
त्रुटी रहित (Accuracy): कम्‍प्यूटर बहुत तेज़ी से त्रुटीरहित गणनाएं कर सकता है| अगर उपयोगकर्ता कम्‍प्यूटर में निर्देश देते समय गलती न करे तो कम्‍प्यूटर सारी गणनाएं सही सही करता है| अगर गणना करते समय कोई त्रुटी पायी जाती है तो वह उपयोगकर्ता का कारण होती

• 
गोपनीयता (Secrecy): कम्‍प्यूटर में एक विकल्प होता है, जिसका इस्तेमाल करके कोई भी मनुष्य अपने दिए गए निर्देशों को कम्‍प्यूटर में सुरक्षित रख सकता है| कोई दूसरा व्यक्ति उसको नहीं देख तथा पा सकता है| यह विकल्प पासवर्ड के प्रयोग का है|

• 
विशाल भण्डारण क्षमता (Large storage capacity): कम्‍प्यूटर में असीमित सूचनाओं तथा डाटा का संग्रहण किया जा सकता है| हम डाटा तथा सूचनाओं को कई तरह से संग्रहण कर सकते है| इनमे
कुछ बाहरी तथा कुछ आंतरिक होते है| जैसे, हार्ड डिस्क, फ्लापी डिस्क, मैग्नेटिक टेप, सीडी रॉम, आदि|
Share on Google Plus

About ANSHU TRIPATHI

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

Post a Comment